श्री कुचामन पुस्तकालय एक शताब्दी से नगर के प्रबुद्ध पाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सेवा में निरंतर कार्यरत है। यह पुस्तकालय आजीवन सदस्यों की प्रबंधकारिणी समिति द्वारा संचालित किया जाता है। इसकी वर्तमान प्रबंधकारिणी समिति के कार्यकाल के समापन के उपरांत आगामी प्रबंधकारिणी का निर्वाचन रविवार को आहूत साधारण सभा द्वारा किया गया।


उपस्थित आजीवन सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट महेंद्र कुमार पारीक, मंत्री पद के लिए रामनिवास कुमावत, कोषाध्यक्ष पद के लिए कालीचरण व्यास, उपमंत्री पद के लिए बंशीलाल कांसोटिया को चुना। निर्वाचन अधिकारी प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर कुचामन पुस्तकालय के विकास एवं सतत संचालन के लिए भूमिका निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर ओमप्रकाश भोमराजका, सुरेश कुमार बंसल, सुनील कुमार माथुर, हरिमोहन बिरला, मोहम्मद शकील, भंवरलाल, मृदुला कोठारी, मोहनलाल सोनी, रामगोपाल शर्मा, रवींद्र खरींट, सत्यनारायण मोर, अहमद अली, बनवारी लाल मोर, रमेश चावला, सुरेश वर्मा, दामोदर लाल झंवर, मुरारी गौड़ कमल कुमार गौड़ विमल पारीक, सुशील काबरा, प्रवीण शर्मा एडवोकेट सत्य प्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश रामनिवास सत्यनारायण डीडवानियां, कुमावत, तोषनीवाल, राधेश्याम खटोड़ प्रकाश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *