पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, गुलाबचंद शर्मा, सुनील कुमार माथुर, बंशीलाल कांसोटिया, सुरेश कुमार वर्मा, कालीचरण व्यास, सरोज शुक्ला, सत्यनारायण मोर, स्टूडेंट कॉर्नर के युवा विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह मंत्री सुनील कुमार माथुर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शिकागो धर्म सम्मेलन का उल्लेख किया और कहा कि स्वामीजी ने पहले ही यह उद्घोष कर दिया था कि एक दिन भारतीय संस्कृति पुनः विश्व में अपनी महानता स्थापित करेगी।
सरोज शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से दृढ़ संकल्प के साथ जीवन-विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साहित्य मंत्री सुरेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन बंशीलाल कांसोटिया ने किया। कार्यकारिणी सदस्य विमल पारीक ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
अंत में पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं को मोबाइल के सीमित एवं सार्थक उपयोग के लिए प्रेरित किया।