कुचामन पुस्तकालय स्थापना के शताब्दी वर्ष की ओर वक्ताओं ने बताया पुस्तकालय को शहर के हृदय स्थल पर स्थित जन ज्ञान केन्द्र है। श्री कुचामन पुस्तकालय कुचामन सिटी में बंसतोत्सव व पुस्तकालय स्थापना दिवस का आयोजन साहित्य संगम संस्थान की राष्ट्रीय सह अध्यक्षा सरोज शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्वक किया गया।

श्री कुचामन पुस्तकालय के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पारीक व मंत्री शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि समारोह का प्रारम्भ आगत अतिथियों व पुस्तकालय पदाधिकारियो द्वारा सरस्वती की तस्वीर के समक्ष पुष्पहार, तिलकार्चन, मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में पुस्तकालय ट्रस्टी गुलाब चंद शर्मा ने पुस्तकालय की स्थापना के ऐतिहासिक कालक्रम को प्रारम्भ से वर्तमान स्वरूप के आने तक का सफर बताया व कहा 1930 से पंजीकृत पुस्तकालय अनवरत रूप से आज शहर में ज्ञान केन्द्र के रूप में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सत्यनारायण लाटा व साहित्यकार कवि सत्यप्रकाश शर्मा सच ने स्वरचित माँ शारदा की
वंदना प्रस्तुत की।

पुस्तकालय साहित्यिक सचिव सुरेश वर्मा ने बसंत के आगमन को नये रूप से जीवन में मौलिकता के साथ अपनाने की प्रेरणा दी । भंवरलाल पारीक ने बंसत पंचमी पर्व का महत्व बताया। वैद्य नागरमल मिश्रा ने बसंत के ऋतु संधिकाल में उत्तम स्वास्थ्य नियमों की पालना की बात कही। स्टूडेंट कॉर्नर विद्यार्थी मोनिका ने बसंत पंचमी पर काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम में गुलाब चंद शर्मा, शिवकु‌मार अग्रवाल, महेन्द्र कुमार पारीक सुरेश वर्मा, मृदुला कोठारी, बंशीलाल कांसोटिया वैद्य नागरमल शर्मा, प्रकाश चंद दाधीच, रमेश चावला, हीरालाल बंसल, भंवरलाल पारीक, सत्यनारायण लाटा, प्रभुदयाल, जगदीश प्रसाद बगडिया, मोहम्मद शकील, एम के शुक्ला, सरोज शुक्ला, भागचंद शर्मा, भैरुलाल कुमावत, कमल आर्य सहित स्टूडेंट कॉर्नर के विद्यार्थी व बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि कवयित्री साहित्यकार सरोज शुक्ला ने बसंतोत्सव पर घनाक्षरी कवित का पाठ करते हुए लोक कल्याण भाव से साहित्य सृजन के लिए युवा शक्ति को प्रेरित किया। श्री कुचामन पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र कुमार पारीक व सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की सहभागिता के लिए आगंतुको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन सत्यप्रकाश शर्मा सच ने किया।

News Coverage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *