कुचामन पुस्तकालय में शुक्रवार को राष्ट्रभाषा हिंदी सम्मान समारोह का शुभारम्भ हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र कुमार पारीक ने समारोह का महत्व बताते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ वर्तमान पीढ़ी में इसके प्रति रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति आसिफ खान ने युवाओं, विद्यार्थियों एवं नियमित पाठकों के लिए पुस्तकालय की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

पुस्तकालय सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का विस्तृत परिचय देते हुए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ नगर के प्रबुद्ध लोगों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में उपस्थिति एवं सहभागिता लेकर इसका लाभ लें।

संयोजक सुनील कुमार माथुर, कोषाध्यक्ष कालीचरण व्यास आदि मंचासीन थे। इस अवसर पर विद्यालय एवं कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा हिंदी अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 18 टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर कुचामन महाविद्यालय तथा द्वितीय महाराजा शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी रहे। सुरजी देवी काबरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नालंदा पब्लिक स्कूल, अड़कसर एवं जेडी जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी तृतीय रहे।

प्रतियोगिता का संचालन सत्य प्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा, सदस्य सुरेश वर्मा, बंशीलाल कांसोटिया, रामनिवास कुमावत, रमेश चावला, मुरारी गौड़, डॉ. राधेश्याम खटोड़, वेद प्रकाश शर्मा, भानु प्रकाश औदीच्य, दामोदर झंवर, रामस्वरूप जोशी, नितेश वक्ता, सुरेश पारीक, बजरंग लाल शर्मा, किशन लाल भार्गव, हरिमोहन बिरला, श्यामसुंदर मंत्री, सत्यनारायण तोषनीवाल, पार्षद इकराम भाटी, अयूब सोलंकी, संजय बियानी, गोपाल वक्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *